फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

आगजनी की घटनाओं को रोकने पर हो काम : राणा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जंगलों में आगजनी की घटनाओं को रोकने पर काम हो। अधिकारी इस पर योजनाबद्ध तरीके से काम करे। यह बात जल शक्ति, वन मंत्री जावेद अहमद राणा ने जम्मू कश्मीर वन विकास निगम लिमिटेड के प्रदर्शन और कामकाज की समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन

जेकेएफडीसीएल को अधिक लाभदायक इकाई बनाने के लिए संपत्तियों का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन राजस्व बढ़ाने के लिए संसाधनों का बेहतर ढंग से पता लगाने और उनका दोहन करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने लकड़ी के आयात को सीमित करने के लिए तत्काल और दीर्घकालिक हस्तक्षेप का आह्वान किया। मंत्री ने बंजर भूमि को प्रयोग में लाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के भी निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक जेकेएफडीसीएल ने निगम के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जेकेएफडीसीएल सरकारी विभागों को आपूर्ति सुनिश्चित करने के अलावा स्थानीय लोगों के लिए लकड़ी की कमी को पूरा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद राणा ने वुलर झील की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए किए गए संरक्षण उपायों की भी समीक्षा की। उन्होंने पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने को कहा। उन्होंने वुलर झील के संरक्षण के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों से जल निकाय से राजस्व उत्पन्न करने के स्थायी तरीके तलाशने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed