फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

विधानसभा चुनाव में जितने वोट मिले, उससे ज्यादा सदस्य बनाएं: शर्मा

विज्ञापन
jammu kashmir news
त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक के दौरान मौजूद विधायक व प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा व अन्
अमर उजाला ब्यूरोजम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान के तहत 20 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पाने के लिए सभी विधायकों को उतने सदस्य बनाने होंगे, जितने उन्हें वोट मिले हैं। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने विधायकों से अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर युद्ध स्तर पर जुट जाने को कहा है। प्रदेश में पार्टी स्तर पर अभियान में तेजी लाने की ये कवायद बीते दिनों नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सदस्यता अभियान की समीक्षा के बाद शुरू हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली में हुई सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के बाद 13 दिन में 17 लाख नए सदस्य बनाने की चुनौती सामने थी। प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को अपने सभी 28 विधायकों की बैठक बुलाई। त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में अध्यक्ष सत शर्मा ने विधायकों से अन्य सभी काम रोककर सदस्य बनाने पर केंद्रित होने को कहा है। दो घंटे तक चली बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक तीन लाख सदस्य पंजीकृत हैं और अभियान की समाप्ति छह दिसंबर को होनी है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि हर विधायक को उतने सदस्य बनाने हैं, जितने उसे चुनाव में वोट मिले हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, महासचिव (संगठन) अशोक कौल और विधानसभा में विपक्ष के नेता व महासचिव सुनील शर्मा ने विधायकों को सदस्यता अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने जोर दिया कि सदस्यता अभियान को गति देने के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों को सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। सदस्यता अभियान का महत्व बताते हुए कहा गया कि आगामी संगठनात्मक चुनाव व पंचायत चुनाव के मद्देनजर लक्ष्य पर फोकस करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सदस्य जोड़ने के साथ लोगों की दिक्कतों को भी सुनें विधायक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि बैठक में प्रमुख एजेंडा सदस्यता अभियान को गति देना था। इसके लिए सभी विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ाने के लिए कहा गया है। उनसे कहा गया है कि अभियान की आगामी निर्धारित अंतिम तिथि तक वे अन्य कार्यों को छोड़कर सदस्यता अभियान में पूरी ताकत से जुट जाएं। संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में लोगों की दिक्कतों को सुनें और समन्वय को मजबूत बनाएं।
विधायक बोले- नहीं सुनते अफसर, जल्द लागू हो बिजनेस रूल
भाजपा की बैठक में अन्य आंतरिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसमें कई विधायकों ने शिकायत की कि सरकारी कुर्सियों पर अभी भी अफसरशाही हावी है। कई जरूरी कामों में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके लिए जल्द बिजनेस रूल जारी करने पर जोर दिया गया, ताकि विधायकों और अफसरों की शक्तियां निर्धारित हो सकें।
विधायकों के सामने ये भी चुनौती
ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा सहयोग नहीं मिल रहा
कई विधायकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के ऑनलाइन सदस्यता अभियान का मुद्दा उठाया। कहा कि इस पर लोगों से अधिक सहयोग नहीं मिल रहा है। विधायकों ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए बने एप पर ओटीपी की मांग की जाती है। लोग ओटीपी देने में हिचकिचा रहे हैं। इन कारणों से भी सदस्यता अभियान को गति नहीं मिल पा रही है। इसके लिए ऐसे क्षेत्रों में भौतिक प्रावधान पर जोर दिए जाने की जरूरत बताई गई। इसके लिए विधायकों को टीमों का गठन करके डोर टू डोर और कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं।


जिसका जितना जनाधार, उसकी चुनौती भी उतनी बड़ी
सदस्यता अभियान में विधानसभा चुनाव में वोटों से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को सुनकर कई विधायकों के चेहरे उड़ गए हैं। जम्मू संभाग के 28 विधानसभा क्षेत्रों में 15 में पार्टी विधायकों ने 40 हजार से 54 हजार के बीच वोट हासिल किए हैं। ऐसे में अधिक वोट वालों के लिए कसरत भी बढ़ेगी। हालांकि पार्टी ने 29 सीटें जीतीं थीं, लेकिन नगरोटा विधानसभा से विधायक देवेंद्र राणा का स्वर्गवास होने से यह सीट खाली पड़ी है।

त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक के दौरान मौजूद विधायक व प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा व अन्

त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक के दौरान मौजूद विधायक व प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा व अन्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed