{"_id":"67451570575051479b056864","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-489702-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रमिक कल्याण योजनाओं के बारे में किया जाए जागरूक - चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रमिक कल्याण योजनाओं के बारे में किया जाए जागरूक - चौधरी
विज्ञापन
श्रमिक कल्याण योजनाओं पर हों जागरूकता कार्यक्रम
जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने पर काम हो। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा शिविर लगाए जाएं। इससे ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने सोमवार को श्रम विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पूरे जम्मू संभाग में नियमित रूप से जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं और लोगों की सहभागिता बढ़ाई जाए। इससे योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी मिल सकेगी। इन कार्यक्रमों के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में भी शिक्षित किया जाए।
सुरिंदर चौधरी ने मेगा परियोजनाओं के अलावा विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से उत्पादन इकाइयों के अलावा वहां लगे मानव संसाधन की सुविधाओं और कामकाजी परिस्थितियों पर फीडबैक लेने के लिए औद्योगिक संपदाओं का नियमित निरीक्षण करने को कहा। यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे दूर किया जा सके। उपमुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों के कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मांगों के बारे में अवगत करवाया। उपमुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया है।