जम्मू। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने प्रदेश समिति में बदलाव में संकेत दिए हैं। पार्टी मुख्यालय जम्मू में सोमवार को कर्रा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठन से जुड़े बिंदुओं पर फीडबैक लिया।
उन्होंने आगामी पंचायती और स्थानीय निकाय चुनाव में युवा चेहरों को भी मौका देने की बात कही। कहा कि पार्टी को आगामी चुनाव में मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए। हाल ही में हुए विस चुनाव में अधिकांश सीटों पर कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही है, जिसमें हमें जनाधार बढ़ाने पर काम करना चाहिए। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, पूर्व मंत्री मूला राम, योगेश साहनी, इंदु पवार, रिकी डलोत्रा, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, पार्टी की तथ्य जांच समिति ने किश्तवाड़ और डोडा में पहुंचकर कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठकें कीं, जिसमें विस चुनाव में हार के कारणों पर बात की गई।