फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

देश की संप्रभुता और अखंडता को चुनौती दी तो समानांतर सरकार चलाएंगे: भाजपा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। विधानसभा में राज्य के विशेष दर्जे से जुड़ा प्रस्ताव पारित होने के बाद भाजपा ने अपना रुख और कड़ा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को घेरा है। नेता विपक्ष सुनील शर्मा ने कहा है कि अगर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर अपने व्यवहार को जारी रखते हैं तो वह जम्मू-कश्मीर में समानांतर सरकार चलाएंगे। उनका कहना था कि राथर का व्यवहार देश की संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देता है।
विज्ञापन


विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सुनील शर्मा ने कहा, जब स्पीकर ने हमारे विधायकों को बाहर निकाला तो हमारे पास बाहर समानांतर विधानसभा थी। जिसमें हमने अपने क्षेत्रों के मुद्दे उठाए और मीडिया ने इसे कवर किया। अध्यक्ष को इस समानांतर विधानसभा को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, जिस तरह से स्पीकर ने विधानसभा का संचालन किया है वह निंदनीय है। विधानसभा का गठन लोगों ने इस उम्मीद के साथ किया था कि पानी, बिजली, अस्पताल और शिक्षा से जुड़ी उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शर्मा ने कहा, स्पीकर ने एक खास पार्टी के एजेंट के तौर पर काम किया है और अलोकतांत्रिक तरीके से असांविधानिक और गैरकानूनी काम किया है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर सदन में आए थे, लेकिन सत्तारूढ़ नेकां की अलगाववादी मानसिकता ने प्रस्ताव लाकर सदन की गरिमा को गिराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
स्पीकर नेकां प्रवक्ता की तरह काम कर रहे
सुनील शर्मा ने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि स्पीकर कह रहे हैं कि विशेष दर्जे की मांग अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग है। वह नेकां के प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को देश के लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर ने हटाया था और इसका निपटारा सुप्रीम कोर्ट ने किया था। अनुच्छेद 370 अब इतिहास बन चुका है। वे अनुच्छेद 370 की तुलना विशेष दर्जे जैसे शब्द से कर रहे हैं, जो संविधान में है ही नहीं।

-------------

सीएम को दी चुनौती
सुनील शर्मा ने कहा, मैं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को चुनौती देता हूं कि अगर संविधान में जम्मू-कश्मीर के संबंध में विशेष दर्जे का शब्द कहीं भी पाया जाता है, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। भाजपा नेता ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस विशेष दर्जे के नाम पर यहां सड़क पर हिंसा शुरू करना चाहती है। विशेष दर्जे के तहत कश्मीरी पंडितों को पलायन करने के लिए मजबूर किया गया, आसिया नीलोफर की हत्या की गई, तुफैल मट्टू की हत्या की गई और हाजी यूसुफ को मुख्यमंत्री के घर में मार दिया गया। वे इस तरह का विशेष दर्जा वापस चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed