{"_id":"66a1a4e53e0f2dffaf0c9874","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1006-407066-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य को तय समय पर पूरा करवाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य को तय समय पर पूरा करवाएं अधिकारी
विज्ञापन
उत्तर रेलवे महाप्रबंध को ज्ञापन सौंपते रेलवे कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को जम्मू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जम्मू रेलवे स्टेशन पर चल रहे स्टेशन पुर्नविकास कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों को समय रहते निर्माण कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए।
उत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ट्रेनों की आवाजाही के साथ समय-सारणी में सुधार करने को कहा। नरवाल की तरफ से बन रहे नए प्रवेश द्वारा की इमारत में जारी कामकाज की समीक्षा करते हुए महाप्रबंधक ने सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को जाना। इस दौरान कहा कि नए प्रवेश द्वारा बनने से जम्मू के विकास को गति मिलेगी।
-- --
रेलवे कर्मियों ने महाप्रबंधक को सौंपा मांगों का ज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक से मुलाकात की। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा के अध्यक्ष कॉम हरपाल सिंह के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने पानी की किल्लत, रेलवे अस्पताल में डॉक्टर व एम्बुलेंस की कमी और रेलवे कर्मियों के आवास की मरम्मत सहित अन्य मुद्दों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि जम्मू में कार्यरत 1500 कर्मी पानी की किल्लत से परेशान हैं। रेलवे अस्पताल में एक ही डॉक्टर है। अस्पताल के साथ कोई अन्य अस्पताल अनुबंध में नहीं है। कठुआ से कटड़ा तक रेलवे आवास की पिछले काफी समय से मरम्मत नहीं हुई है। कटड़ा और जम्मू रेलवे स्टेशन पर कर्मियों के लिए साफ पानी की व्यवस्था नहीं है। महाप्रबंधक ने सभी बातों को सुनने के बाद सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मेंस यूनियन के शाखा सचिव राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष बृजमोहन, गौरव डोगरा, रंजीत पासवान, मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहेे।