{"_id":"6678bcfaf30416f29d0fcfd8","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1006-386556-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वन विभाग में डेढ़ साल से अटकी है 523 पदों पर भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वन विभाग में डेढ़ साल से अटकी है 523 पदों पर भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सरकारी भर्तियों की परीक्षा में लेटलतीफी युवाओं के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। युवाओं को भर्ती परीक्षाओं के लिए कई साल इंतजार करना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर में वन विभाग में 523 पदों पर भर्ती परीक्षा डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से अटकी है और करीब दो लाख अभ्यार्थी इसके इंतजार में है।
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने वन विभाग में 523 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना 27 जुलाई 2022 को जारी की थी। इसके बाद अगस्त 14 से सितंबर 14 तक आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद से जेकेएसएसबी भर्ती परीक्षा प्रक्रिया शुरू नहीं करवा पाया। वन विभाग के 523 पदों में इंस्पेक्टर के 60 पद, वन रक्षक के 92 पद, कनिष्ठ सहायक के 35 पद, फॉरेस्टर के 250 पद और चालक के पद शामिल हैं। इन पदों को अधिसूचित करने के बाद अधिसूचित पदों पर जेकेएसएसबी ने भर्ती परीक्षा करवा ली, लेकिन वन विभाग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू तक नहीं की।
उम्मीदवार अजय कुमार, विंकल कुमार, सुदर्शन सिंह ने कहा कि 2022 से तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए समय मिले अच्छी बात है, लेकिन जरूरत से ज्यादा समय मिलने से परीक्षा की तैयारी को लेकर निरंतरता कम हो जाती है। जेकेएसएसब भर्ती परीक्षा कैलेंडर तक जारी नहीं करती है। परीक्षा कैलेंडर जारी होने से उम्मीदवार परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी को पुख्ता कर सकते हैं। वन विभाग में फॉरेस्टर, वन रक्षक और इंस्पेक्टर पद के लिए पहले शारीरिक परीक्षा होगी। इसमें दौड़ आदि होगी, लेकिन अभी तक प्रक्रिया ही शुरू नहीं हुई है। जेकेएसएसबी के सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि जुलाई अंत से वन विभाग के पदों पर शारीरिक प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।