फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जम्मू एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए नई फ्लाइट आज से

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू से दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल व अन्य अंतरराज्यीय रूट पर चलने वाली सरकारी बसों में महिलाओं को सिर्फ लखनपुर तक ही निशुल्क सफर मिलेगा। वहां से आगे उन्हें अपने गंतव्य के हिसाब से किराया देना होगा।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय रूट पर जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) की 67 बसें परिचालन में हैं। एक अप्रैल से सरकारी बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क सफर की सुविधा शुरू हो गई है। यह सुविधा सिर्फ प्रदेश की महिलाओं को मिल रही है। इसके लिए उनका आधार कार्ड देखा जा रहा है। अन्य प्रदेश की महिलाओं को किराया देना होगा। जेकेआरटीसी में महिलाओं को मिलने वाला टिकट गुलाबी रंग का है जिसमें यात्रा शुल्क शून्य लिखा रहता है।
विज्ञापन

महिलाओं को सरकारी बसों में निशुल्क सफर की सुविधा सिर्फ प्रदेश की सीमा में ही मिलेगी। जेकेआरटीसी की बसों में प्रदेश की महिलाओं को आधार कार्ड दिखाकर निशुल्क सफर की सुविधा होगी। जेकेआरटीसी बस टिकट के लिए साॅफ्टवेयर तैयार कर रहा है। इसकी मदद से महिलाओं को टिकट मिलेगा। इस टिकट पर महिलाओं के आधार कार्ड का नंबर अंकित होगा। सॉफ्टवेयर अभी तैयार किया जा रहा है। अगले कुछ महीने में इसकी सुविधा शुरू होगी। इससे टिकट वितरण में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेकेआरटीसी बसों के परिचालन में 70 करोड़ रुपये तक राजस्व जुटाती है। महिलाओं का सफर निशुल्क होने से राजस्व में 50 फीसदी कटौती होगी। हालांकि खुद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार बजट से जेकेआरटीसी को जीरो बिल का पैसा देगा, जिससे राजस्व को होने वाले नुकसान की भरपाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed