{"_id":"63729e4840196879ae6badce","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu272284136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, बर्फबारी से आफत, भूस्खलन से आठ घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, बर्फबारी से आफत, भूस्खलन से आठ घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर मार्ग
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से आफत रही। बारिश से चंद्रकोट और बनिहाल के बीच कई हिस्सों में मलबा व पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आठ घंटे ( सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक) बंद रहा। इससे दोनों ओर से घंटों तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बर्फबारी के कारण जिला पुंछ और शोपियां (कश्मीर) को जोड़ने वाले मुगल रोड पर यातायात फिर से बंद कर दिया गया है। बारिश और धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित रही। किश्तवाड़ के छात्रू मार्ग पर पहाड़ी से टाटा सूमो पर पत्थर गिरने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। मौसम में आए बदलाव से अधिकांश क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 14 डिग्री तक गिर गया है। इससे सर्दी ने अचानक जोर पकड़ लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।
राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश जिलों में सोमवार दिनभर बारिश हुई। इससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, टंगमर्ग, गुरेज, साधना टॉप, राजदान टॉप, फर्किया गली, यूस मर्ग, बारामुला के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र, जोजिला, सोनमर्ग, पीर की गली, पीरपंचाल, माच्छिल, केरन, किश्तवाड़ के मचैल, मढ़वा, नत्थाटॉप, सियोजधर, जुगधार के इलाकों में एक से दो फीट तक बर्फ गिरी है। जिला राजोरी और पुंछ के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। जिला कठुआ के पहाड़ी क्षेत्रों और बनी सब डिवीजन के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है। खराब मौसम के कारण बनी-भद्रवाह मार्ग पर काम बंद हो गया है। जम्मू में दिनभर बादलों के बीच रुक रुक कर बारिश होती रही।
--------
स्थान बारिश (मिलीमीटर)
बटोत 35.4
बनिहाल 27.8
गुलमर्ग 22.6
भद्रवाह 21.0
पहलगाम 18.6
कटड़ा 15.8
जम्मू 14.5
श्रीनगर 10.7