{"_id":"63714d754bb9a74a627091dd","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu272209994","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राष्ट्रीय सुशासन सम्मेलन के लिए जम्मू से कटड़ा तक तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राष्ट्रीय सुशासन सम्मेलन के लिए जम्मू से कटड़ा तक तैयारी जोरों पर
Mon, 14 Nov 2022 01:58 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : Amar Ujala
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 25 और 26 नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रीय सुशासन सम्मेलन के लिए जम्मू से कटड़ा तक तैयारी चल रही है। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों के उच्च अधिकारी भी हिस्सा लेने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुशासन सम्मेलन में देश भर से 1500 से ज्यादा डेलीगेट हिस्सा लेने पहुंचेंगे। ऐसे में प्रदेश सरकार जम्मू से लेकर कटड़ा तक जोरशोर से तैयारियों में जुटी है। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचने वाले अधिकारियों व डेलीगेट की सुरक्षा व रहने-ठहरने के लिए बंदोबस्त जम्मू व कटड़ा में किए गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के खास व्यंजन भी इस दौरान अतिथियों को परोसने की तैयारी है। शिलांग, गुवाहाटी, हैदराबाद, नागपुर, मुंबई के बाद जम्मू में राष्ट्रीय ई सुशासन सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय केंद्र सरकार ने प्रदेश प्रशासन के सहयोग से सरकार, उद्योग और नागरिकों को करीब लाने की थीम पर किया है।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के दौरान डिजिटल आर्थिक मजबूती और रोजगार सृजन, पारदर्शी व वास्तविक समय में समस्या प्रबंधन प्रणाली को विकसित करना आदि रहेंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समन्वय, परिवहन और आवास समितियों का गठन प्रदेश सरकार कर चुकी है।