फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

राष्ट्रीय सुशासन सम्मेलन की जोरशोर से तैयारी में जुटी सरकार

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। इसी माह श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में होने वाले राष्ट्रीय ई सुशासन सम्मेलन की जोरशोर से तैयारी में प्रदेश सरकार जुट गई है। सम्मेलन में डा जितेंद्र सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों से दो हजार के करीब अधिकारी भी सम्मेलन में हिस्सा लेने आएंगे।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शिलांग, गुवाहाटी, हैदरावाद, नागपुर, मुंबई के बाद जम्मू में राष्ट्रीय ई सुशासन सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय केंद्र सरकार प्रदेश प्रशासन के सहयोग से कर चुकी है। सम्मेलन का थीम सरकार, उद्योग और नागरिकों को करीब लाना रहेगा।
विज्ञापन

उदघाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के दौरान डिजिटल आर्थिक मजबूती और रोजगार सृजन, पारदर्शी और वास्तविक समय में समस्या प्रबंधन प्रणाली को विसित करना आदि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समन्वय, परिवहन और आवास समितियों का गठन कर दिया हुआ है। सरकार ने केंद्रीय समन्वय समिति में सूचना तकनीक विभाग की आयुक्त सचिव प्रेरणा पुरी, जम्मू कश्मीर ई गर्वनेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक शर्मा, रजिस्ट्रार नगेंद्र सिंह जंवाल, सूचना तकनीक विभाग के अतिरिक्त सचिव डा राजिंद्र कुमार खजूरिया, सामान्य प्रशासनिक विभाग के अतिरिक्त सचिव विकास शर्मा आदि शामिल है।

परिवहन समिति में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जम्मू को चेयरमैन, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जम्मू और रियासी को सदस्य बनाया गया है। आवास समिति में आतिथ्य और प्रोटोकॉल विभाग जम्मू के संयुक्त निदेशक को चेयरमैन, प्रभारी गेस्ट हाउस डा सुमित गुप्ता, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक अंबिका बाली आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed