फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, 84 जजों का तबादला

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। नए मुख्य न्यायाधीश के शपथ लेने के 20 दिन बाद वीरवार को 84 जजों के तबादले किए गए हैं। इनमें 40 न्यायाधीश और 44 उप न्यायाधीश स्तर के न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। 13 अक्तूबर को अली मोहम्मद माग्रे ने जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला न्यायाधीशों में टीके रैना एसीबी की विशेष अदालत जम्मू, शाजिया तबस्सुम जिला न्यायाधीश कुपवाड़ा, नासिर अहमद डार जिला न्यायाधीश पुलवामा, सुरेश चंद्र काटल जिला न्यायाधीश अनंतनाग, सुनीत गुप्ता जिला न्यायाधीश भद्रवाह, रितेश दुबे जिला न्यायाधीश गांदरबल, रणबीर सिंह जिला न्यायाधीश रामबन, सुरजीत सिंह जिला न्यायाधीश एलआरपी जम्मू विंग, मो. अशरफ भट्ट जिला न्यायाधीश कुलगाम, यशपाल शर्मा जिला न्यायाधीश लेह, अमित शर्मा जिला न्यायाधीश बांदीपोरा और इकबाल अहमद को जिला न्यायाधीश कारगिल नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा विरेंद्र सिंह भाऊ प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश जम्मू, तसलीन आरिफ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्रीनगर, राजीव गुप्ता विशेष न्यायाधिकरण जम्मू मेंबर, मोहम्मद अशरफ खान एमएसीटी जम्मू पीओ, ओपी भगत अतिरिक्त न्यायाधीश एसीबी जम्मू, प्रदीप कुमार अतिरिक्त जिला न्यायाधीश फैमिली कोर्ट जम्मू, अरमजीत सिंह अतिरिक्त जिला न्यायाधीश डोडा, संदीप कौर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एसीबी श्रीनगर, संदीप गंडोत्रा पीओ एमएसीटी श्रीनगर, फारूक अहमद भट्ट पीओ फास्ट ट्रैक कोर्ट बडगाम, शब्बीर अहमद मलिक प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश बारामुला, अरविंद शर्मा का अतिरिक्त जिला न्यायाधीश गांदरबल तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्शीद अहमद आलम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश बांदीपोरा, आरती मोहन पीओ फास्ट ट्रैक कोर्ट पॉक्सो केस श्रीनगर, उमी कुलसुम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश हंदवाड़ा, पवन शर्मा अतिरिक्त जिला न्यायाधीश बारामुला, रेनू डोगरा द्वितीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्रीनगर, सुदेश शर्मा पीओ फास्ट ट्रैक कोर्ट डोडा, अदनान सईद अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सांबा, खेमराज फास्ट ट्रैक कोर्ट पीओ कुपवाड़ा, दिनेश गुप्ता अतिरिक्त जिला न्यायाधीश उधमपुर और परवेज इकबाल को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पुंछ नियुक्त किया गया है।
वहीं, विशेष कुमार को सीजेएम हंदवाड़ा, महमूद अनवर किश्तवाड़, मनोज परिहार उधमपुर, बशीर अहमद रामबन, राजा तसलीम श्रीनगर, मंजीत राय राजोरी, अंजुम अरा जम्मू, रजनी शर्मा विशेष मजिस्ट्रेट ट्रैफिक जम्मू, विनोद कुमार इलैक्ट्रिसिटी मजिस्ट्रेट जम्मू, मंसूर अहमद सीजेएम पुलवामा, फैजन उल हक अनंतनाग, नूर मोहम्मद बडगाम, स्वाति गुप्ता कठुआ, आदिल मुश्ताक सोपोर, फोजिया पाल सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी श्रीनगर, महरीन मुश्ताक म्यूनिसिपल मजिस्ट्रेट श्रीनगर, फिरोज अहमद फॉरेस्ट मजिस्ट्रेट श्रीनगर, इमरान हुसैन उप जज किश्तवाड़, प्रीत सिमरन सीजेएम सांबा, फैयाज अहमद गांदरबल, शेख गोवहर विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट बडगाम, गीता कुमारी सीजेएम डोडा, जावेद राना स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट पुंछ, जहांगीर बख्शी को स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट ट्रैफिक श्रीनगर लगाया गया है।

इसके अतिरिक्त अंजना राजपूत उप जज नौशेरा, मुनीश कुमार सीजेएम पीएंडटी जम्मू, वजाहत हुसैन सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी राजोरी, सुरिंदर थापा स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट कठुआ, सरफराज नवाज स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट अनंतनाग, जेवांग फुंगसुंग सीजेएम लेह, मंसूर हुसैन उप जज बारामुला, फुंगसुंग एंगमो सीजेएम कारगिल, मयंक गुप्ता म्यूनिसिपल मजिस्ट्रेट जम्मू, रेखा कपूर सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी सांबा, पूजा रैैना सिटी जज जम्मू, फरीका नजीर स्पेेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट पीएंडटी श्रीनगर, सलाहुद्दीन स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट उधमपुर, नुसरत अली सचिव जिला लीगल सर्विस गांदरबल और सुनील कुमार को उप जज कटड़ा तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed