{"_id":"636429ca6cbfae3dfc6c76f3","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2715225165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता हिमाचल में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में बना रहे माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता हिमाचल में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में बना रहे माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश भाजपा के सौ से ज्यादा प्रमुख नेता हिमाचल प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार दस नवंबर को खत्म होने के बाद ही प्रदेश भाजपा के नेता प्रदेश लौटकर गतिविधियों को पटरी पर लाएंगे।
हिमाचल गए प्रदेश भाजपा नेेताओं में पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, डॉ. निर्मल सिंह, उपाध्यक्ष शक्ति परिहार, महासचिव डॉ. देवेेंद्र कुमार मनेयाल, सांसद जुगल किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, पूर्व मंत्री सत शर्मा आदि शामिल हैं।
हालांकि प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना जम्मू कश्मीर में ही हैं और प्रदेेश भाजपा की रूटीन की गतिविधियों को चला रहे हैं। रवींद्र रैना के अनुसार पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भाजपा नेता गए हुए हैं। हिमाचल प्रदेश की भाषा और संस्कृति जम्मू कश्मीर से मिलती जुलती है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में जम्मू कश्मीर के भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व ने खासतौर से चुनाव प्रचार में लगाया हुआ है।