फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नेकां जल्द प्रभारी घोषित करेगी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कश्मीर में 47 विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिला प्रभारियों को नियुक्त करने के बाद वीरवार को जम्मू संभाग के लिए नेकां ने प्रांतीय कार्य समिति का गठन कर दिया। इसमें 55 सदस्यों को शामिल करने के साथ 18 विशेष आमंत्रित किए गए हैं। विशेष आमंत्रित होने वालों में दो पूर्व सांसद और 14 पूर्व विधायक शामिल हैं। समिति में प्रांतीय कार्यालय पदाधिकारी, संगठनात्मक विंग के अध्यक्ष, जोनल प्रधान, जिला प्रधान शामिल हैं। इसके साथ पार्टी की ओर जल्द जम्मू संभाग के 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की घोषणा की जाएगी। इनमें अधिकांश प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में उतारना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जम्मू प्रांतीय कार्य समिति में रतन लाल गुप्ता प्रांतीय अध्यक्ष जम्मू होंगे। खालिज नजीव सुहरवर्दी, ब्रिज मोहन शर्मा, डॉ. मुमताज बुखारी और सुरेंद्र सिंह बंटी उपप्रधान बनाए गए हैं। शेख बशीर अहमद प्रांतीय सचिव, प्रदीप बाली, ठाकुर रामेश्वर सिंह, चौधरी बली दाद, अयूब मलिक को सचिव, बशीर अहमद रोनियाल, घार सिंह, डॉ. गफूर, सुरजीत सिंह मन्हास, शाहिद हुसैन, प्यारे लाल परिहार को संयुक्त सचिव बनाया गया है। सदस्यों में अजय कुमार सडोत्रा और चौधरी लियाकत अली को केंद्रीय सचिव, सज्जाद अहमद किचलू को जोन प्रधान चिनाब वैली, अब्दुल गनी मलिक को जोन प्रधान उधमपुर-रियासी, जावेद अहमद रैना को जोन प्रधान पीर पंजाल, बाबू रामपाल को सेंट्रल जोन प्रधान (जम्मू, सांबा व कठुआ), एजाज जान को प्रांतीय प्रधान वाईएनसी जम्मू प्रांत, सतवंत कौर डोगरा को प्रांतीय प्रधान महिला विंग जम्मू प्रांत, विजय लोचन को प्रांतीय प्रधान एससी प्रकोष्ठ जम्मू प्रांत, अब्दुल गनी तेली को प्रांतीय प्रधान ओबीसी प्रकोष्ठ जम्मू प्रांत, नार सिंह को प्रांतीय प्रधान श्रम विंग जम्मू प्रांत, दिनेश सिंह चौहान को प्रांतीय प्रधान कानूनी प्रकोष्ठ, हर्षवर्धन सिंह को प्रांतीय प्रधान छात्र प्रकोष्ठ, डॉ. गगन भगत को उप मुख्य प्रवक्ता, बिमला लूथरा को सदस्य केंद्रीय कार्य समिति, विजय लक्ष्मी दत्ता को सदस्य केंद्रीय कार्य समिति, फारूक मुगल को डॉ. शेख मुस्तफा कमाल अतिरिक्त महासचिव का राजनीतिक सलाहकार, चंद्र मोहन शर्मा को जिला प्रधान जम्मू शहरी, रघुवीर सिंह मन्हास को जिला प्रधान जम्मू ग्रामीण ए, नरेश बिट्टू को जिला प्रधान जम्मू ग्रामीण बी, सौदागर चंद को जिला प्रधान सांबा, अजीत कुमार शर्मा को जिला प्रधान कठुआ शहरी, शाम नारिया मेहता को जिला प्रधान कठुआ ग्रामीण, रोमी खजूरिया को जिला प्रधान बिलावर (संगठन), सुनील वर्मा को जिला प्रधान उधमपुर शहरी, राम पुरुषोत्तम को जिला प्रधान उधमपुर ग्रामीण, जगजीवन लाल को जिला प्रधान रियासी, डॉ. शमशेद शाम को जिला प्रधान गूल गुलानगढ़, सज्जाद शाहीन को जिला प्रधान रामबन, तनवीर अहमद को जिला प्रधान किश्तवाड़, जफरुल्लाह राथर को जिला प्रधान डोडा, अब्दुल क्यूम को जिला प्रधान डोडा ग्रामीण (भद्रवाह), शफयात अहमद को जिला प्रधान राजोरी शहरी, अशोक कुमार शर्मा को जिला प्रधान राजोरी ग्रामीण, बेग हुसैन राठोर को जिला प्रधान पुंछ, पूजा ठाकुर को डीडी चेयरपर्सन और चौधरी नसीम लियात को डीडीसी चेयरमैन नियुक्त किया गया है। विशेष आमंत्रित में पूर्व सांसद मिर्जा अब्दुल रशीद और शेख अब्दुल रहमान शामिल हैं। समिति में जीशान रैना अतिरिक्त प्रवक्ता जम्मू होंगे। प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा कि 43 निर्वाचन क्षेत्रों के प्रभारियों के लिए मसौदा तैयार कर लिया है और पार्टी अध्यक्ष के जम्मू आने पर इसकी घोषणा की जाएगी। इनमें लगभग प्रभारी चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed