फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG said, all the canceled exams including SI will be held soon

जम्मू कश्मीर: एसआई समेत रद्द की गई सभी परीक्षाएं जल्द होंगी, एलजी बोले- 700 युवाओं को जल्द मिलेंगी नियुक्ति

Mon, 31 Oct 2022 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 31 Oct 2022 02:03 AM IST
सार

उपराज्यपाल ने रोजगार मेले में उन्होंने कहा कि युवा जम्मू-कश्मीर की ताकत है। पिछले तीन वर्षों में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश ने युवाओं, किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाने में तेजी से प्रगति की है।

विज्ञापन
LG said, all the canceled exams including SI will be held soon
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि एसआई समेत रद्द की गई परीक्षाएं जल्द आयोजित की जाएंगी। अब तक तीन हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है और विभिन्न सरकारी विभागों में 700 नियुक्ति पत्र सौंपने की प्रक्रिया भी आने वाले दिनों में पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर रोजगार मेले में उन्होंने कहा कि युवा जम्मू-कश्मीर की ताकत है। पिछले तीन वर्षों में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश ने युवाओं, किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाने में तेजी से प्रगति की है। हमने उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए सहायक बुनियादी ढांचा, योजनाएं और नीतियां बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


पिछले तीन वर्षों में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। 5.2 लाख को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं और 5.5 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। कहा कि जम्मू कश्मीर रोजगार मेला को संबोधित करने और नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 3000 युवाओं को आशीर्वाद देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मार्गदर्शन में जम्मू-कश्मीर के युवा विभिन्न क्षेत्रों में नया इतिहास लिख रहे हैं और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान दे रहे हैं। सुशासन को लोगों की सेवा करने और गरीब से गरीब व्यक्ति की समृद्धि और कल्याण के लिए काम करने की प्रतिबद्धता बताते हुए कहा, मुझे विश्वास है कि नई नियुक्तियां सार्वजनिक सेवा में हमारे मूल्यों को मजबूत करने और ईमानदारी और सच्चाई से लोगों की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उप राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश आज विनिर्माण और सेवा क्षेत्र दोनों में स्वरोजगार के लिए व्यापक अवसर प्रदान कर रहा है और युवा उद्यमियों को प्रशिक्षण, ऋ ण और बाजार पहुंच, तकनीकी इनपुट के साथ विकेंद्रीकृत तरीके से रोजगार के बहुत सारे अवसर पैदा करने में मदद कर रहा है।


यूटी के युवा विभिन्न क्षेत्रों में दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के माध्यम से उत्कृष्टता की खोज के साथ काम कर रहे हैं। इस अवसर पर मेयर जुनैद अजीम मट्टू, डीडीसी अध्यक्ष श्रीनगर आफ ताब मलिक, उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उत्पादन विभाग अटल डुल्लू आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed