{"_id":"63559edf59fb6461f0082262","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu270851410","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान, संरक्षण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान, संरक्षण जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ऐतिहासिक स्मारक और पूजा स्थल हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान है, जिन्हें भविष्य के लिए हमने बचाना होगा। यह बात संतों ने जय श्री राम ट्रस्ट की ओर से धर्म, संस्कृति और विरास्त पर आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में कही। टीचर भवन जम्मू में आयोजित संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
संवाद कार्यक्रम में बाल संत साहिल महाराज ने ऐतिहासिक स्मारक और पूजा स्थलों का संरक्षण नहीं होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज हमारे पूजा स्थल मंदिर और हमारी संस्कृति से जुड़े पुराने ऐतिहासिक स्मारकों को भविष्य के लिए बचाने की जरूरत है। इसमें सभी का सहयोग होना जरूरी है। ऐतिहासिक स्मारक और पूजा स्थल ही हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान है। इस दौरान उन्होंने मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार का मुद्दा केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।
केंद्र सरकार स्मारकों और पूजा स्थलों के संरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल ने कहा केंद्र सरकार ऐतिहासिक और पूजा स्थलों के संरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाल संत साहिल महाराज एकमात्र साहसी संत हैं जिन्होंने संवेदनशील क्षेत्र पुलवामा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा, महंत राजेश गिरी महाराज, जय श्री राम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह और मुस्लिम, सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया।