{"_id":"635457cd723bc059640c1155","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2708036170","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 4 नवंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 4 नवंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जम्मू अनुबंधित आधार पर लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति करने जा रहा है। बीस अक्तूबर से आवेदन मांगें गए हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 4 नवंबर है। कॉलेज की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार ई एंड सी इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, मैथ्स, फिजिक्स और ह्यूमनिटी संकाय में लेक्चररों और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे। खाली पदों के अनुसार ही शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर (एए) इंजीनियर के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता बीई, बीटेक, मास्टर डिग्री और प्रथम श्रेणी के अंकों सहित पीएचडी भी होनी चाहिए। टी एंड पी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए बीई, बीटेक और एमबीए एचआर मार्केटिंग होनी चाहिए। साथ ही ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी का दो वर्षों का अनुभव जरूरी है। फिजिक्स, मैथ्स एंड ह्यूमैनिटीज मैनेजमेंट के लिए संबंधित विषय में अभ्यर्थी परास्नातक होना चाहिए। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 50 फीसदी अंक रखे गए हैं। इस के साथ नेट सेट आदि की परीक्षा पास होनी चाहिए। वहीं लेक्चरर बनने के लिए संबंधित विषय में अभ्यर्थी का परास्नातक होना जरूरी है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऐसे होगा
लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। विज्ञापन अधिसूृचना के अनुसार जरूरत पड़ने पर नेट, सेट और पीएचडी पास अभ्यर्थियों के लिए एग्जेम्पटेड केटेगरी की सीटें भरी जाएंगी। उनके लिए भी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया जाएगा। मेरिट सूची तैयार कर कॉलेज की साइट पर अपलोड की जाएगी। रिक्त पदों के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह अंक दिए जाएंगे आवेदनकर्ताओं को
स्नातक पास अभ्यर्थियों को 25 अंक, परास्नातक को 30, प्रत्येक शोध प्रकाशन के दो, पीएचडी के 8, शिक्षण और उद्योग में अनुभव प्राप्त करने के 10 अंक ,राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पुरस्कार के 2 अंक और साक्षात्कार के 20 अंक होंगे।