फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू-अखनूर सड़क चौड़ीकरण के कार्य में देरी पर ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-अखनूर सड़क चौड़ीकरण का कार्य तय समयावधि में पूरा न होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग ढांचागत विकास निगम (एनएचडीसीएल) ने संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मैसर्स स्टारमेट और परवेज अहमद डार ज्वाइंट वेंचर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5100 करोड़ की राशि से जम्मू-पुंछ सड़क चौड़ीकरण के कार्य की आधारशिला रखी थी। इस कार्य के पहले चरण का काम जम्मू से अखनूर खंड का हो रहा है। 31 दिसंबर 2021 तक इस कार्य को पूरा किया जाना था, लेकिन कोरोना काल, बरसात के मौसम और खनन सामग्री पर कुछ अर्से तक रहे प्रतिबंध की वजह से कार्य तय समयावधि में पूरा नहीं हुआ। इसके बाद समयावधि को बढ़ाकर 2022 के अंत तक किया गया, लेकिन अभी भी कार्य करीब 60 फीसदी तक ही पूरा हुआ है। हालांकि कनाल हेड से मुट्ठी के करीब गणेश विहार तक फ्लाई ओवर का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

एनएचआईडीसीएल के परियोजना निदेशक सूरज पाल सिंह सांगवान के अनुुुसार तय समयावधि में कार्य पूरा न होने पर संबंधित ठेकेेदार मैसर्स स्टारमेट और परवेज अहमद डार जोकि ज्वाइंट वैंचर में काम कर रहे हैं। उन्हे नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में संबंधित ठेकेदार को गणेश विहार से अखनूर तक सड़क की जरूरी मरम्मत तत्काल करने को कहा गया है ताकि लोगों को सड़क की खराब दशा की वजह से कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। ठेकेदार के जवाब के बाद उस पर जुर्माना लगाने का निर्णय भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू का सबसे बड़ा फ्लाईओवर लोकार्पण के लिए तैयार
एनएचआईडीसीएल के परियोजना निदेशक सूरजपाल सिंह सांगवान का कहना है कि जम्मू के सबसे बड़े फ्लाईओवर जोकि कनाल हेड से लेकर गणेश विहार मुट्ठी तक है, लोकार्पण के लिए 15 अक्तूबर से तैयार है। इस संबंध में जम्मू-कश्मीर सरकार को भी पत्र लिखकर अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed