{"_id":"633de0e10ef1014f10343a7c","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu26955466","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महीने भर्ती परीक्षा होने की संभावना नहीं, पांच लाख से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस महीने भर्ती परीक्षा होने की संभावना नहीं, पांच लाख से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा अक्तूबर में भी नहीं हो सकेगी। इसके चलते परीक्षा की तैयारी कर रहे पांच लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को और इंतजार करना पड़ेगा। जेकेएसएसबी सीबीटी परीक्षा करवाने वाली भर्ती एजेंसी को अभी तक तय ही नहीं कर पाई है। अब नवंबर से परीक्षाएं होने की संभावना है, जबकि उप-राज्यपाल ने अक्तूबर में भर्ती परीक्षाएं शुरू करने की बात कही थी।
अनियमितता के चलते सरकार ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (एसआई), वित्त विभाग में फाइनांस अकाउंट असिस्टेंट (एफएए) और जल शक्ति विभाग में सिविल इंजीनियर की भर्ती परीक्षा को रद्द किया था। इसके बाद उप-राज्यपाल ने अक्तूबर से इन पदों पर भर्ती परीक्षा शुरू करने की बात कही थी, लेकिन ऐसे होता दिख नहीं रहा है, क्योंकि जेकेएसएसबी अभी तक सीबीटी परीक्षा करवाने के लिए नई भर्ती एजेंसी तय नहीं कर पाई है। भर्ती एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। ऐसे में नवंबर के मध्य से पहले जेकेएसएसबी परीक्षा आयोजित करवाने की स्थिति में नहीं है। इस वर्ष मार्च 27 के बाद जेकेएसएसबी ने कोई भर्ती परीक्षा नहीं करवाई है, जबकि इस साल तीन बड़ी भर्ती परीक्षा रद्द हो चुकी हैं। ऐसे में जेकेएसएसबी द्वारा अधिसूचित पदों पर आवेदन कर चुके पांच लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा के लिए जेकेएसएसबी की राह ताक रहे हैं। आखिर कब जेकेएसएसबी परीक्षा की तिथि जारी करेगा।
---
ये मुख्य परीक्षाएं होनी हैं
1200 पदों पर एसआई की भर्ती परीक्षा
900 पदों पर फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा
163 पदों पर जूनियर सिविल इंजीनियर की भर्ती परीक्षा
1395 पदों पर पंचायत सचिव की भर्ती परीक्षा
280 पदों पर वन विभाग में भर्ती परीक्षा
1126 पदों पर विभिन्न विभाग में भर्ती परीक्षा