फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

एनएएस रैकिंग में सुधार के लिए अब स्कूलों में बच्चें लर्निंग रिसोर्स किट से करेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) में अपनी रैंकिंग में सुधार के लिए स्कूल शिक्षा विभाग अब स्कूलों में लर्निंग रिसोर्स किट उपलब्ध करवा रहा है। बच्चों में वैज्ञानिक स्वभाव के साथ गणित कौशल को विकसित करने के लिए उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालयों में किट उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे स्कूलों में विद्यार्थी विज्ञान और गणित की बारीकियां सीखेंगे और पुस्तक के साथ-साथ किट से पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक स्वभाव पैदा करने के लिए 8156 उच्च प्राथमिक विद्यालयों (यूपीएस) में बच्चों में किट बांटी गई है, जबकि गणित कौशल को बढ़ाने के लिए 41000 किट सभी प्राइमरी स्कूलों में वितरित की गई हैं। 2021 में कोविड के बीच हुए एनएएस सर्वे में जम्मू-कश्मीर के बच्चों का औसत राष्ट्रीय औसत से अधिक रहा था, लेकिन विभाग इस प्रदर्शन को नियमित रखने के लिए प्रयास कर रहा है। प्रदेश के 3650 स्कूलों के 79, 256 विद्यार्थियों और 3650 शिक्षकों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

----
किट में ये है सामान
गणित की किट में छोटी-छोटी टाइल्स, लकड़ी के गुटके, कई तरह की आकृति आदि सामग्री हैं। इनके माध्यम से बच्चों को दिखाकर समझाने में आसानी होती है। इसी तरह विज्ञान की किट में भी प्रयोगात्मक सामग्री उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
किट से जल्दी समझते हैं बच्चे
समग्र शिक्षा निदेशक दीप राज ने बताया कि किट में बच्चों को समझाने के लिए पर्याप्त सामग्री होती है। इसको जोड़कर कोई भी आकृति व चित्र बनाकर दिखाया जाता है। खेल-खिलौने बनाकर उनके माध्यम से भी बच्चों को पढ़ाया जाता है। इस तरह से बच्चों को किसी भी वस्तु या टॉपिक को समझने और शिक्षक को समझाने में आसानी होती है। बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed