फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

एआईसीसी अध्यक्ष चुनाव में प्रदेश से 339 डेलिगेट मतदान करेंगे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष क लिए 17 अक्तूबर को प्रस्तावित चुनाव में जम्मू कश्मीर से प्रत्येक ब्लाक से एक डेलिगेट के साथ कुल 339 मतदान करेंगे। प्रदेश में पीआरओ (प्रदेश रिटर्निंग आफिसर) रंजीत रंजन की देखरेख में चुनाव करवाए जाएंगे। यह मतदान पार्टी मुख्यालय जम्मू और श्रीनगर में बैलेट के माध्यम से होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लंबे समय बाद चुनाव प्रक्रिया की जा रही है। जम्मू और श्रीनगर पार्टी मुख्यालयों में चुनाव के दौरान एक-एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी तैनात रहेंगे। प्रदेश नेतृत्व ने राहुल गांधी के हाथ में पार्टी की कमान सौंपने का प्रस्ताव पारित किया था। प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन 9 अक्तूबर को जम्मू कश्मीर में आ रहे हैं। मतदान के लिए जम्मू कश्मीर के प्रत्येक ब्लाक से एक डेलिगेट को लिया गया है। लंबे समय बाद जम्मू कश्मीर के डेलिगेट को मतदान का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed