{"_id":"6334af8ab6c6d372607d7c47","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu269052075","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: आज कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: आज कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार
Thu, 29 Sep 2022 02:00 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:00 PM IST
सार
कुछ हिस्सों में गुरुवार को हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा। मौसम के लगातार साफ रहने के साथ रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
Kashmir Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा। मौसम के लगातार साफ रहने के साथ रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बुधवार को भी कुछ हिस्सों में हल्के बादलों के साथ मौसम साफ रहा।
जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ हल्के बादल छाए रहे, लेकिन शाम तक मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 32.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 27.6, बटोत में 24.9, कटड़ा में 29.8 और भद्रवाह में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 29.3, पहलगाम में 25.3 और गुलमर्ग में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।