{"_id":"633204e938df8901b9650943","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2688906133","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेलों के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम गुजरात रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खेलों के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम गुजरात रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने सोमवार को 36वें राष्ट्रीय खेलों के लिए जम्मू कश्मीर की टीम को झंडी दिखाकर गुजरात के लिए रवाना किया। गुजरात में 29 सितंबर से 12 अक्तूबर तक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर भटनागर ने जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल प्रशासन ने जम्मू कश्मीर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उच्च प्राथमिकता दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल ढांचे को खिलाड़ियों के लिए मुहैया करवाया जा रहा है, ताकि युवा वर्ग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बेहतर तरीके से कर सकें।
उन्होंने कहा, राष्ट्रीय खेलों में 36 खेल स्पर्धाओं में मुकाबले होंगे। हमारा लक्ष्य जम्मू कश्मीर को एथलीटों का मुख्य केंद्र बनाना है,ताकि भविष्य में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सके। इसके लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, माय यूथ माय प्राइड अभियान के तहत 35 लाख युुवाओं को खेल गतिविधियों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह, युवा एवं सेवा विभाग के खेल निदेशक सुभाष छिब्बर भी मौजूद रहे।