फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

इस बार नया रिकॉर्ड बना सकते हैं माता वैष्णो के भक्त

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कोविड महामारी के दो साल बाद जम्मू संभाग के धार्मिक पर्यटन और पर्यटन स्थलों पर यात्रियों के साथ पर्यटकों की आमद भी बढ़ी है। इस साल श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पिछले तीन साल का यात्री रिकार्ड तोड़ सकती है। शारदीय नवरात्र में मां के दरबार में हाजिरी देने वालों की संख्या बढ़कर दैनिक आधार पर 40 हजार के करीब पहुंच गई है, जबकि सामान्य में 20 से 35 हजार यात्री कटड़ा पहुंच रहे थे। अब तक (अगस्त तक) 63 लाख से अधिक यात्री माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेक चुके हैं। इसी रफ्तार से यात्रियों का आना जारी रहा तो पिछले कई साल का यात्री रिकार्ड टूट जाएगा। अब तक संभाग के धार्मिक पर्यटन स्थलों और पर्यटन स्थलों पर एक करोड़ 25 लाख से अधिक यात्री और पर्यटक पहुंच चुके हैं। इनमें अधिकांश यात्री व पर्यटक घरेलू स्तर के हैं।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में धार्मिक पर्यटन में श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में सबसे अधिक यात्री पहुंचते रहे हैं। इस साल अब तक पहले दो साल का यात्री रिकार्ड टूट चुका है, हालांकि इन सालों में कोविड के कारण कम यात्री पहुंचे थे। इसमें वर्ष 2021 में 55.772 लाख, वर्ष 2020 में 17.242 लाख, वर्ष 2019 में 78.956 लाख, 2018 में 85.956 लाख, वर्ष 2017 में 81.788 लाख, 2016 में 77.22 लाख यात्री पहुंचे थे। धार्मिक पर्यटन में वैष्णो देवी के बाद शिव खोड़ी में श्रद्धालुओं का सबसे अधिक रुझान रहा है। यहां अब तक (अगस्त तक) पिछले छह साल से अधिक 23 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। शिव खोड़ी में 2021 में 16.186 लाख, वर्ष 2020 में 4.635 लाख, वर्ष 2019 में 14.263 लाख, वर्ष 2018 में 15.008 लाख, वर्ष 2017 में 12.327 लाख, वर्ष 2016 में 13.72 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी तरह राजोरी स्थित शादरा शरीफ में भी यात्रियों की आमद बढ़ती रही है।
विज्ञापन

-----------
जम्मू संभाग के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर पहुंचे लोग
वर्ष 2016 122.835 लाख
वर्ष 2017 131.181
वर्ष 2018 160.469
वर्ष 2019 156.557
वर्ष 2020 34.349
वर्ष 2021 106.508
वर्ष 2022 (अगस्त तक) 126.999
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed