{"_id":"6328cbd51ebbb0599105bc1e","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu268359424","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफी योजना के तहत बिजली बिल अक्तूबर में जारी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफी योजना के तहत बिजली बिल अक्तूबर में जारी होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बिजली कारपोरेशन की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए माफी योजना के तहत बिल अक्तूबर माह से जारी होंगे। इसके लिए विभागीय कार्रवाई आरंभ हो गई है। बिल बनाने पर काम शुरू हो गया है। अक्तूबर माह से बिल उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ता बकाया बिजली बिलों का भुगतान 12 किश्तों में करेंगे।
बिल की अदायगी के लिए तमाम जिलों में उपायुक्तों के साथ बिजली कारपोरेशन के अधिकारी बैठक करेंगे और आगामी कार्रवाई पर जानकारी भी देंगे। जम्मू संभाग में बिलों का 15 करोड़ बकाया है, जबकि इसमें साढ़े पांच करोड़ ब्याज माफ होना है। कुल साढ़े नौ लाख रुपये कारपोरेशन ने वसूल करने है। संभाग में साढ़े पांच लाख लोगों ने 6-7 साल से बिल नहीं भरे हैं। इस पर प्रशासनिक परिषद में फैसला लिया गया है। बिल अदा करने का उपभोक्ताओं को अंतिम मौका दिया गया है।
31 मार्च 2022 तक बिलों में ब्याज माफ रहेगा। इस संबंध में आदेश 12 सितंबर से मान्य हो गया है। 12 किश्तों में भुगतान न होने पर कानूनी कार्रवाई बिजली एक्ट 2003 के तहत की जाएगी। कुल निर्धारित किश्तों में ही बिलों को अदा करना होगा। मार्च 2022 के बाद आने वाले बिल रूटीन में भरे जाएंगे। बिल न भरने पर जुर्माना किया जाएगा। साथ ही बिजली कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन
----------
उपभोक्ता बिजली जला रहे, बिल नहीं दे रहे
बिजली कारपोरेशन के अनुसार उपभोक्ता बिजली जला रहे हैं मगर बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे में नगर निगम ने करोड़ों रुपये बिल का वसूल करना है। पहले भी कई बार नोटिस देकर सूचित किया गया। मगर बिल अदा नहीं किए गए। अब लंबित बिलों को भुगतान निर्धारित समय पर करना होगा।
----------
कोट
अक्तूबर माह से बिल जारी किए जाएंगे। बिल तैयार किए जा रहे हैं। इस संबंध में उपायुक्त से बैठक होगी। इसमें कार्रवाई बारे जानकारी दी जानी है। बिल मिलने के बाद उपभोक्ताओं को पहली किश्त अदा करनी होगी।
- राजेश कुमार, एक्सइएन, बिजली कारपोरेशन
-------