{"_id":"6328c999d979b21c6b344386","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2683585152","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए किसान हों जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए किसान हों जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। साथ ही दो से तीन हजार पशुओं का हर रोज टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। घर घर जाकर पशुओं का निरीक्षण किया जाए। यह निर्देश अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि विभाग अटल डुल्लू ने लंपी बीमारी की रोकथाम पर किए गए उपायों की समीक्षा बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि अब तक 38083 पशु लंपी रोग से ग्रस्त हो चुके हैं। जिनमें से अब तक 28619 ठीक हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में मवेशियों को 213250 खुराक दी गई हैं। इस दौरान एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से लंपी पर जिलावार जानकारी दी गई। टीकाकरण, दवाओं के उपयोग, टीकों की खरीद, परीक्षण के लिए नमूना संग्रह पर विस्तृत जानकारी दी गई।
बताया गया कि पंचायती राज संस्थाओं एवं अन्य लोगों के सहयोग से बीमारी की रोकथाम के लिए शिविर लगाए गए हैं। टास्क फोर्स टीमों, विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से समान रूप से प्रतिक्रिया, इनपुट और सिफारिशें ली जा रही हैं।
विज्ञापन
एसीएस ने दोनों निदेशकों को सभी प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।