फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

एसोसिएटेड अस्पतालों में जीएमसी अनंतनाग को पहला रैंक

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) जम्मू कश्मीर की ओर से अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (जेके ई-सहज) पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की रैंकिंग जारी की गई है। इसमें जेके ई-सहज (इलेक्ट्रानिक सिस्टम फार आटोमेशन आफ हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) के तहत विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं को शामिल किया गया है, जिसमें तृतीयक देखभाल, जिला अस्पताल, सामुदायिक चिकित्सा केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और न्यू टाइप पीएचसी हैं। पहले चरण में 585 सुविधाओं को शामिल किया गया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। जीएमसी के एसोसिएटेड अस्पतालों की श्रेणी में जीएमसी अनंतनाग ने पहली रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

जेके ई-सहज को रैपिड असेस्मेंट सिस्टम (आरएएस) और आउटबाउंड कालिंग के लिए 104 व्यापक काल सेंटर के साथ एकीकृत किया गया है। एसोसिएटेड अस्पतालों की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर सरकारी जीबी पंत अस्पताल श्रीनगर, जीएमसी राजोरी, जीएमसी डोडा, सरकारी लालदेद अस्पताल श्रीनगर हैं। इससे नीचे श्रेणी वाले अस्पतालों में जीएमसी बारामुला, एमसीसीएच अनंतनाग, चेस्ट डिजीज अस्पताल जम्मू, साइकाइटरी अस्पताल जम्मू और जीएमसी जम्मू शामिल हैं। जिला अस्पतालों की रैंकिंग में जिला अस्पताल शोपियां ने पहला रैंक हासिल किया, जबकि डीएस पुलवामा, डीएच पुंछ, गांधीनगर अस्पताल जम्मू, डीएच हंदवाड़ा दूसरे नंबर पर रहे हैं। इससे नीचे श्रेणी में डीएच कुलगाम, डीएच बडगाम, डीएच किश्तवाड़, डीएच बांदीपोरा, डीएच सांबा हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में सीएचसी पंपोर ने पहला स्थान हासिल किया। सीएचसी त्राल, सीएचसी सेर, सीएचसी अखनूर और इमरजेंसी अस्पताल काजीकुंड दूसरे स्थान पर रहे। इससे नीचे श्रेणी में सीएचसी बनिहाल, सीएचसी करेमशोर, सीएचसी चौकी चोरा, सीएचसी कोटभलवाल और सीएचसी पाखेरपोरा हैं। प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र में यूपीएचसी एसआर गुंज, यूपीएचसी हजरतबल, यूपीएचसी बटमालू, पीएचसी दांगीवचा और यूपीएचसी एसएमएचएस श्रीनगर शामिल हैं। इससे नीचे की श्रेणी में पीएचसी कथर, पीएचसी साब्जियां, यूपीएचसी पंथा चौक, पीएचसी सतराइयां और पीएचसी सई शामिल हैं। इन चिकित्सा केंद्रों को जेके ई-सहज के पोर्टल पर पिछले सात दिन से रीयल टाइम आधार पर अपलोड किए गए पंजीकरण के आधार पर रैंकिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed