{"_id":"630bd1c276f32414a7730f69","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2668814171","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएए-जेई सिविल भर्ती घोटाले में सीबीआई दूसरी दबिश की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएए-जेई सिविल भर्ती घोटाले में सीबीआई दूसरी दबिश की तैयारी में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। वित्त लेखा सहायक (एफएए) और जेई सिविल की सूची तब ही शक के घेरे में आ गई थी, जब सब इंस्पेक्टरों की भर्ती में धांधली की जांच शुरू की गई थी। जांच समिति ने उस समय सब इंस्पेक्टर भर्ती के साथ जेई सिविल और एफएए का भर्ती रिकॉर्ड भी मंगवा लिया था, क्योंकि जांच समिति को इसमें भी धांधली की शिकायत मिल चुुकी थी। वहीं सीबीआई एफएए और जेई सिविल मामले को लेकर भी जल्द दबिश दे सकती है।
सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों ने सब इंस्पेक्टरों की भर्ती में घोटाला किया था और जो लोग उसमें शामिल हैं। यहीं लोग एफएए और जेई सिविल में भी शामिल हैं। ऐसेे में सीबीआई की टीम जल्द ही दबिश दे सकती है।
सूत्रों का कहना है कि सब इंस्पेक्टरों की भर्ती में धांधली करने वाले तीन से 4 ग्रप थे। पहले ग्रुप पर सीबीआई की कार्रवाई हो चुकी है। 33 लोगों पर मामला दर्ज कर इनसे पूछताछ चल रही है, जबकि सीबीआई दूसरी दबिश देने की तैयारी कर रही है। दूसरे ग्रुप के लोगों से अब पूछताछ होगी। इसमें एसएसबी के पूर्व अफसर और कर्मी भी शामिल हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि दूसरी दबिश के बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने भीतर खाते इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है। इसके रद्द होने से पहले ही सीबीआई मामले की जांच कर रही है, क्योंकि सब इंस्पेक्टर मामले में जिन लोगों से पूछताछ हुई है। उनका नाम सामने आ रहा है। यह भी जानकारी है कि जिन लोगों ने पेपर लीक करवाया और बाद में इसे बेच दिया। इन लोगों ने एफएए, सब इंस्पेक्टरों और जेई सिविल के उम्मीदवारों से पहले पूछा था कि उनको किसमें चयनित होना है। इसके बाद इनसे पैसे लेकर चयन किया गया।