फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

निजी स्कूलों में सरकार लागू करे राष्ट्रीय सुरक्षा नीति

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन की मांग संबंधी याचिका पर उच्च न्यायालय ने कहा है कि हम उम्मीद करते हैं कि सरकार उपरोक्त नीति को सभी निजी स्कूलों अच्छे तरीके से लागू करना सुनिश्चित करेगी। मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल और न्यायाधीश जावेद इकबाल बानी की खंडपीठ ने मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई की। कैसर अहमद भट द्वारा दायर जनहित याचिका में निजी स्कूलों में प्रवेश की नीति विकसित करने के लिए सरकार को निर्देश जारी करने की मांग की गई जो समाज की आर्थिक और सामाजिक स्थिति के लिए निष्पक्ष और न्यायसंगत होनी चाहिए।
विज्ञापन

केंद्र की ओर से बताया गया कि भारत सरकार द्वारा पहले से ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जारी की गई है और यह निजी स्कूलों में प्रवेश से संबंधित सभी मामलों का ध्यान रखती है और इस तरह इसके लिए आगे किसी नीति की आवश्यकता नहीं है। निजी तौर पर पेश हुए याचिकाकर्ता ने कहा कि वह स्वीकार करते हैं कि सरकार द्वारा एक बहुत अच्छी नीति बनाई गई है, लेकिन फिर भी निजी स्कूल मनमानी और अवैध तरीके से व्यवहार कर रहे हैं। यह नीति लागू की गई है या नहीं, यह भी नहीं बताया गया है। न्यायालय ने कहा है कि हम उम्मीद करते हैं कि सरकार स्कूलों में यह नीति अच्छे तरीके से लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed