{"_id":"62d31c4ed323280b2408fb26","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2640858196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंढर में सेना में भर्ती के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दे रही सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंढर में सेना में भर्ती के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दे रही सेना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सेना अग्निपथ योजना के तहत होने वाली भर्ती के लिए युवाओं में नया जोश भर रही है। मेंढर में अग्निपथ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। 14 जुलाई से शुरू हुआ शिविर दस दिन तक चलेगा। इसमें ग्रामीण इलाकों के युवाओं को भर्ती के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के बाद युवा सेना में भर्ती होकर सेवाएं दे सकेंगे।
शारीरिक प्रशिक्षण में 1600 मीटर दौड़, जंप, बीम और अन्य अभ्यास शामिल हैं। पात्रता मानदंड, वित्तीय लाभ, नियम और शर्तें, पहली भर्ती के लिए विशेष आयु में छूट और समाप्ति के बाद समेत अन्य जानकारियां मुहैया करवाई जा रही हैं।
लिखित परीक्षा के लिए अग्निवीर उम्मीदवारों को तैयार करने के लिए शैक्षणिक कक्षाएं भी आयोजित की जा रही हैं। भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना की तिथि और समयबद्धता भी उम्मीदवारों के साथ साझा की गई है और उन्हें यूनिट परिसर में पंजीकरण में मदद की जा रही है। अग्निवीर नौसेना के लिए पात्र उम्मीदवारों को तैयार किया जा रहा है। नौसेना के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 जुलाई है।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम न केवल अग्निपथ योजना के बारे में शंकाओं को दूर करने का अवसर प्रदान कर रहा है, बल्कि नियंत्रण रेखा के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों के युवाओं को लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के लिए भी तैयार कर रहा है। सभी प्रतिभागियों ने इस चल रहे जीवन परिवर्तन कार्यक्रम के आयोजन के लिए भारतीय सेना को तहे दिल से धन्यवाद दिया है