फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

प्रदेश में कोरोना के 224 नए मामले, पांच दिनों में तीन गुना तेजी से बढ़ा संक्रमण

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले पांच दिनों में तीन गुना ज्यादा मामले बढ़ गए हैं। शनिवार को 224 नए संक्रमित सामने आए हैं। इससे पहले 12 जुलाई को प्रदेश में 70, 13 जुलाई को 140, 14 जुलाई को 165 और 15 जुलाई को 149 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामने आए मामलों में जम्मू और कश्मीर संभाग में 112-112 मामले सामने आए हैं। तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य प्रशासन ने अस्पतालो में भी सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 11635 कोविड टेस्ट किए। इनमे 224 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जम्मू जिले में 82, उधमपुर में 11, कठुआ में आठ, सांबा में एक, राजोरी में दो और पुंछ जिले से चार नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से 88, बारामुला से सात, बडगाम से चार, पुलवामा से पांच, कुपवाड़ा से तीन व गांदरबल से पांच नए मामले सामने आए हैं। हालांकि 113 मरीज प्रदेश में स्वस्थ भी हुए हैं। स्वस्थ होने वालो की तुलना में संक्रमित मरीजों की रफ्तार तेज होने के चलते प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 967 पहुंच गई है।

सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग में 564 व कश्मीर संभाग में 403 मरीजों का उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से प्रदेश में अभी तक 4758 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं कोविड के मामलो में तेजी को देखते हुए कोविड टीकाकरण में भी तेजी आई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटो में 8564 लोगों का टीकाकरण किया गया। 4826 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed