{"_id":"62cc841ded2ed7793c78e432","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu263769594","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पंथेयाल में खुली नई सुरंग, अमरनाथ यात्रियों को भी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पंथेयाल में खुली नई सुरंग, अमरनाथ यात्रियों को भी राहत
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंथेयाल से मगरकोट तक 600 मीटर लंबी सुरंग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। नई सुरंग से अमरनाथ यात्रियों समेत अन्य वाहनों की आवाजाही में 15 मिनट का समय बचेगा। इस सुरंग से जम्मू-श्रनीगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारु बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय निदेशक रोहिन गुप्ता का कहना है कि पंथेयाल में नई सुरंग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे जम्मू से श्रीनगर के बीच यात्रा की अवधि 15 से बीस मिनट कम होने के साथ भूस्खलन वाले क्षेत्र को भी बाईपास कर दिया गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को आल वेदर बनाने की दिशा में यह नई सुरंग काफी अहम होगी।
वहीं, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन और बनिहाल जिलों में दो नई सुरंगों का निर्माण जल्द शुरू होगा। इन सुरंगों की लंबाई सवा चार किलोमीटर और पौने तीन किलोमीटर की होगी। हाईवे पर दर्जन भर सुरंगों से यात्रा भी रोमांचक बनेगी। हाईवे पर एशिया की सबसे लंबी हाईवे सुरंग डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल के अलावा साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड टनल (नवयुग टनल) से यात्रियों व पर्यटकों के लिए आवाजाही आसान हुई है।