फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

आईएएस, केएएस अधिकारियों की तस्वीरें लगाकर व्हाट्सएप पर ठगी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। साइबर अपराधियों ने अब आईएएस और केएएस अधिकारियों के नाम के व्हाटसएप अकाउंट बनाकर ठगी करना शुरू कर दिया है। इससे पहले पुलिस अफसरों के फेसबुक अकाउंट हैक हो रहे थे। साइबर अपराधी अधिकारियों के नाम पर सरेआम अकाउंट बनाकर ठगी कर रहे हैं, लेकिन बावजूद कार्रवाई के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आईएएस अधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी, आईएएस अधिकारी राहुल पांडे और केएएस अधिकारी अरुण मन्हास की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया। इनकी तस्वीरें लगाकर व्हाटसएप अकाउंट बनाए गए। इसके बाद इन्हीं के विभागों में तैनात कर्मियों को व्हाटसएप संदेश भेजे गए और अलग-अलग कार्य के लिए पैसे मांगे गए। तीनों अधिकारियों की ओर से साइबर पुलिस के पास इसकी शिकायत भी की गई। इसके पहले कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार के नाम का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया था। अन्य कई पुलिस अधिकारियों के भी फर्जी अकाउंट बन चुके हैं।
विज्ञापन

साइबर पुलिस के एसएसपी नरेश कुमार का कहना है कि लोगों को चाहिए कि इस तरह से यदि किसी भी नंबर से कोई संदेश आता है तो उसकी एक बार जांच जरूर कर लें। इससे बचने का यही एक तरीका है। साइबर अपराधी नए तरीके निकालते हैं। रही बात कार्रवाई की तो बाहरी राज्यों में बैठे ठग ऐसा कर रहे हैं, जिनके खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed