{"_id":"62c4a2dca709012f23105a17","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2633667114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रियासी के दूरदराज टुकसन ढोक गांव से पकड़े गए लश्कर आतंकी तालिब हुसैन के भाजपा से संबंध होने के विपक्षी दलों के आरोपों से घिरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने मंगलवार कोकहा कि तालिब ने पत्रकार बनकर पार्टी में घुसपैठ की थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इस मामले की जांच करे। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल पत्र का संज्ञान लेते हुए पार्टी की अनुशासनात्मक समिति ने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शेख बशीर को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र में तालिब को मोर्चा के राज्य मीडिया सचिव पद पर नियुक्त किया गया दर्शाया गया है। बशीर से पूछा गया है कि पार्टी रिकॉर्ड के अनुसार तालिब ने पार्टी की सदस्यता नहीं ली थी। क्या इसके बावजूद उसकी नियुक्ति कर दी गई थी। इसका 48 घंटे में जवाब मांगा गया है।
पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को रैना ने कहा कि तालिब ने पार्टी में किसी तरह से कोई सदस्यता नहीं ली थी, न ही वह प्राथमिक और न ही सक्रिय सदस्य था। उसने एक पत्रकार के तौर पर पार्टी मुख्यालय में घुसपैठ की। तालिब हुसैन शाह और उसके अन्य साथी पत्रकार के रूप में भाजपा के कार्यालय में आते थे। वे राजनीतिक रैलियों में भी पत्रकार के तौर पर शामिल होते थे। इस गंभीर मामले में और तार जुड़ सकते हैं। तालिब और उसके आतंकी साथी पार्टी नेताओं को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। मुझे भी कई बार पाकिस्तान से फोन कॉल, आतंकी संगठनों द्वारा वीडियो और पत्र भेजकर धमकाया गया। आतंकी संगठनों ने तालिब को पत्रकार के रूप में तैयार किया और राजनेताओं के साथ संपर्क में लाया।
रैना ने कहा, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पहाड़ी और आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्रों में प्रवास के दौरान तालिब सारी मूवमेंट को ट्रैक करके पीओके में आतंकी संगठनों को भेजता है। तालिब के मोबाइल से यह जानकारी खुफिया एजेंसियों को मिली है। आतंकियों ने नया रूप बदला है। नए प्रकार का टेरर माड्यूल तैयार किया है। पार्टी मुख्यालय को निशाना बनाने की कोशिश की गई। आतंकी सुरक्षाबलों का मुकाबला नहीं कर पा रहे, जिससे ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। तालिब के मोबाइल से वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ में गंभीर वीडियो हैं। पार्टी मुख्यालय के अलावा कई बड़े नेताओं के घरों की रेकी की गई, जो वीडियो में मौजूद है।
विज्ञापन
पार्टी की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष सुनील सेठी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शेख बशीर को नोटिस भेजा है। जवाब न मिलने पर आपके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। समिति के दो अन्य सदस्यों में एस वीरेंद्र जीत सिंह, एनडी राजवाली भी शामिल हैं। इस दौरान कवींद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।