{"_id":"62ba0ae0724bbc122216ca42","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu262814863","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की शिकायतें हल करना असली सुशासन : उपराज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की शिकायतें हल करना असली सुशासन : उपराज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सुशासन की दिशा में पहला कदम लोगों को सुनना और उनकी शिकायतों का तेजी से समाधान करना है। विभागीय प्रदर्शन और जनता की संतुष्टि के स्तर में स्पष्ट सुधार दिखाई दे रहा है। सक्रिय और नागरिकों के अनुकूल प्रशासनिक व्यवस्था ने आम आदमी के जीवन को आसान बनाया है। जनता के दैनिक मुद्दों को हल करने के लिए प्रत्यक्ष संचार, गति और सरकारी हस्तक्षेप का पैमाना सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ावा दे रहा है। उपराज्यपाल ने सोमवार को एलजी मुलाकात, लाइव जनता शिकायत सुनवाई कार्यक्रम में बीस शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनने के साथ मौके पर समाधान के निर्देश दिए।
उपराज्यपाल ने उपायुक्तों और विभागीय अधिकारियों को शिकायत निवारण तंत्र में मुस्तैदी बनाए रखने को कहा। यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों के अनुरोधों और शिकायतों का उचित समय सीमा के भीतर जवाब दिया जाए। पुलवामा के शेख मुदसिर के लाथखुल जलस्थल की सफाई के मुद्दे पर उपराज्यपाल ने संबंधित उपायुक्त को सिविल सोसायटी और पीआरआई सदस्यों को शामिल करके जलस्थल की सफाई के लिए लोगों के साथ काम करने को कहा। पुंछ के मोहम्मद एयाज खान के हैंडपंप लगाने में हो रही देरी के मुद्दे पर उपराज्यपाल ने उपायुक्त पुंछ और जलशक्ति विभाग को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। खराब सिंचाई नहर प्रणु खुल के संबंध में डोडा से मुस्तफा की शिकायत का समाधान करते हुए उपराज्यपाल ने प्रशासनिक सचिव सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग को नहर को कम से कम समय में कार्यात्मक बनाने को कहा। रियासी के बलवंत सिंह ने अपने क्षेत्र में सरकारी परिवहन सुविधा की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाया। आयुक्त सचिव लोक शिकायत रेहाना बतुल ने उपराज्यपाल को प्राप्त शिकायतों की प्रगति और स्थिति के बारे में बताया।