फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अमरनाथ यात्रा के बाद शिक्षकों को मिलेगा पदोन्नति का तोहफा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। आठ साल से डीपीसी का इंतजार कर रहे शिक्षकों को अमरनाथ यात्रा तक इंतजार करना होगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू शिक्षकों की डीपीसी की प्रक्रिया पर यात्रा के बाद ही काम कर पाएगा, क्योंकि डीपीसी कमेटी में शामिल पीओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अमरनाथ यात्रा में तैनात किया गया है। ऐसे में यात्रा खत्म होने के बाद प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग ने फरवरी 2014 में अंतिम बार डीपीसी की थी। इसके बाद डीपीसी नहीं होने से शिक्षक विभागीय पदोन्नति से वंचित थे। कर्मचारियों के प्रदर्शन और मांग के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू और श्रीनगर को डीपीसी करने को कहा था। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में 32984 कुल टीचर हैं, जिन्होंने बीएड की है। बीएड करने वाले टीचर को पदोन्नति देकर मास्टर बनाया जाता है। विभाग ने 32984 में से 1909 की ही डीपीसी करने का फैसला लिया है। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों से इन शिक्षकों की वरिष्ठता सूची मांगी है। इसके बाद प्रक्रिया पर कुछ समय तक काम चला, लेकिन अब प्रक्रिया धीमी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू डॉ. रवि शंकर शर्मा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के बाद ही डीपीसी पर कुछ काम होगा। विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी अमरनाथ यात्रा में लगाई है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उपाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि पहले ही आठ सालों से पदोन्नति से वंचित हैं। अब जब विभाग ने डीपीसी करने का फैसला लिया है तो उसमें भी देरी हो रही है। विभाग को चाहिए कि वह समय पर डीपीसी करे ताकि शिक्षकों का मनोबल बना रहे और वह अपने कर्तव्य का अच्छे से पालन कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि विभाग जल्द सूची जारी करे ताकि अन्य शिक्षकों की डीपीसी भी समय पर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed