{"_id":"62b767334fb71e41d34eb942","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2626815106","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा से पहले कोविड ने चिंता बढ़ाई, पिछले एक हफ्ते से बढ़ रहे नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा से पहले कोविड ने चिंता बढ़ाई, पिछले एक हफ्ते से बढ़ रहे नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार ने प्रदेश प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इस साल यात्रा में देशभर से लाखों तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए आगामी समय में कोविड में भी उछाल आ सकता है। जम्मू और श्रीनगर जिलों में पिछले एक हफ्ते से मामलों में वृद्धि हुई है। पिछले ढाई माह बाद शनिवार को चौबीस घंटे में सर्वाधिक 65 नए संक्रमित मामले मिले। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार कोविड परीक्षण बढ़ाने से तेजी से नए मामले सामने आ सकते हैं।
अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक स्तर पर रेलवे स्टेशन जम्मू और एयरपोर्ट जम्मू से तीर्थ यात्री पहुंचेंगे। इसके अलावा सड़क मार्ग से भी हजारों यात्री आते हैं, लेकिन वर्तमान में कहीं भी कोविड परीक्षण की व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिह्नित स्थानों पर कोविड परीक्षण किए जा रहे हैं, जिसमें अब नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। हालांकि पहले से कोविड परीक्षण दर बढ़ाई गई है, जिससे मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश में शनिवार को आए 65 नए मामलों में से 38 जम्मू जिले से ही आए हैं। इसी तरह 18 मामले श्रीनगर से मिले हैं। कुछ समय पहले तक प्रदेश के करीब 18 जिले कोविड मुक्त चल रहे थे, लेकिन अब जिला स्तर पर सक्रिय मामले बढ़ने लगे हैं। वर्तमान में सिर्फ छह ही जिले कोविड मुक्त चल रहे हैं, जबकि अन्य चौदह जिलों में सक्रिय मामले मौजूद हैं। चिंता यह है कि नए मामलों में अधिकतर स्थानीय स्तर के हैं। इसके साथ प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 294 पहुंच गए हैं। इसमें जम्मू संभाग में 188 सक्रिय मामले हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में 4755 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
------
तिथि मामले
22 जून 40
23 जून 38
24 जून 54
25 जून 65