{"_id":"62b61ed06c5fab179c36b372","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu262611275","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा की रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा: उप राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा की रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा: उप राज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा की त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी। बालटाल तथा पहलगाम दोनों रूट सेना के हवाले होगी। जम्मू से कश्मीर में आधार शिविर तक रास्ते भर में सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। प्रत्येक यात्री की ट्रैकिंग होगी। इसके लिए आरएफआईडी सभी को मिलेगा। श्रीनगर में कमांड सेंटर स्थापित किया गया है जहां से पूरी यात्रा पर नजर रहेगी। किसी भी आपात स्थिति में पूरा अमला जुट जाएगा।
एक चैनल से बात करते हुए कहा कि यात्रा का समय निर्धारित है। इसके बाद किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं होगी। कहा कि घाटी में फिलहाल अमन है। लेकिन कुछ लोगों को अमन रास नहीं आ रहा है। ऐसे तत्वों पर पैनी निगाह है। सुरक्षा बल किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देंगे। इसलिए श्रद्धालु बिना किसी डर-भय के यात्रा के लिए आएं।
कहा कि शांति व सुरक्षा अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है। अमरनाथ यात्रा से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें आम लोगों की भूमिका है। कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन तथा आम नागरिकों को यात्रा का इंतजार है। अवाम कश्मीरियत की भावना से अतिथियों का स्वागत करने को आतुर है। निश्चित रूप से यहां आने वाले श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर जाएंगे। कहा कि स्वास्थ्य से लेकर स्वच्छता तक का विशेष ख्याल रखा गया है। बिजली-पानी की सुचारु आपूर्ति रहेगी। रास्तेभर शौचालय निर्मित किए गए हैं ताकि किसी को दिक्कत न आए।