फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

क्लाइमेट स्मार्ट शहरों के रूप में विकसित होंगे जम्मू और श्रीनगर : एलजी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू और श्रीनगर क्लाइमेट स्मार्ट शहरों के रूप में विकसित होंगे। उन्होंने इसके लिए दोनों शहरों के नगर निगमों को निर्देश जारी किए। साथ ही हर तरह के प्रदूषण को रोकने के लिए सार्वजनिक भागीदारी के साथ एक साल का अभियान ‘सिटी विद नेचर’ चलाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी सरकारी विभागों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लक्ष्यों को प्राप्त करने की सलाह दी।
विज्ञापन

जम्मू शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 53.10 करोड़ रुपये की परियोजना लागत पर सरकारी भवनों पर 12.28 मेगावाट ग्रिड से जुड़े सौर रूफटॉप संयंत्रों की संचयी क्षमता स्थापित की जाएगी। इसका काम जम्मू और कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी (जेएकेईडीए) को दिया गया है। इससे सार्वजनिक सेवा वितरण तंत्र को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इसी तरह, श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एसएससीएल) द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनाया गया स्पेशल पर्पज व्हीकल श्रीनगर को पर्यावरण के अनुकूल, लचीला और सामाजिक-आर्थिक रूप से जीवंत शहर बनाने में मदद करेगा, जो अपनी प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर स्मार्ट सिटी अभिनव और समावेशी समाधानों के माध्यम से अपनी प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत/पर्यटन का लाभ उठाने, अपने नागरिकों के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed