फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू में कोरोना से एक और मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू में मंगलवार लगातार दूसरे दिन एक और व्यक्ति की कोविड से मौत हो गई। जीएमसी जम्मू में उदयवाला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग (पुरुष) को घर से मृत लाया गया। कोविड संक्रमित होने के कारण उसकी घर पर ही मौत हो गई थी। शक्तिनगर श्मशानघाट पर कोविड प्रोटोकाल के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच प्रदेश में 25 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें जम्मू जिला से 18 मामले हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 185 पहुंच गए हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 121 मामले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखे तो वर्तमान में जिला जम्मू में सबसे अधिक 111 सक्रिय मामले हैं। श्रीनगर 48 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। प्रदेश में दस जिले कोविड मुक्त चल रहे हैं। लेकिन कई जिलों में धीरे धीरे कोविड संक्रमण का प्रसार हो रहा है। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार कोविड परीक्षण बढ़ाने पर बड़ी संख्या में संक्रमित मामले मिल सकते हैं। कोविड टीकाकरण के कारण अधिकांश संक्रमित मामले बिना लक्षण वाले मिल रहे हैं। इसमें अधिकतर लोग घरों पर ही ठीक हो रहे हैं। लेकिन टीकाकरण न करवाने वाले या पूरा टीकाकरण न करने वाले अधिक प्रभावित हैं। इसके अलावा पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ा है। इसमें उम्रदराज लोग अधिक चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed