फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अमरनाथ यात्रा के दोनों रूटों की 20 जगहों पर 36 रेस्क्यू टीमें तैनात

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के दोनों रूट पर यात्रियों को किसी तरह की आपदा से बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों को पर्वतारोहण बचाव दल का नाम दिया गया है। इन दलों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस शामिल हैं। सबसे अधिक एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात होंगी। पहली बार इन टीमों को सेना और पुलिस के प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षित किया गया है, ताकि यात्रा में किसी भी तरह की आपदा से निपटने में यह टीमें सबसे पहले मदद करें। जानकारी के अनुसार पहलगाम और बालटाल रूट पर 20 जगहों पर 36 टीमों को तैनात किया गया है। इसके अलावा लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक एसडीआरएफ सिविल डिफेंस की 22 टीमें भी तैनात रहेंगी। इनमें प्राथमिक उपचार के अलावा यात्रियों के साथ किसी तरह की दुर्घटना होने पर मदद की जाएगी। यह टीमें, लखनपुर, कठुआ, सांबा, विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा, भगवती नगर आधार शिविर, उधमपुर, रामबन, बालटाल, पहलगाम आदि कैंपों में रहेंगी। बता दें कि पर्वतारोहण बचाव दल के प्रत्येक दल में 15 प्रशिक्षित जवान हैं, जिनको सेना और पुलिस के प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन

इन जगहों पर तैनात की गई टीमें
पहलगाम: एनडीआरएफ एक टीम
चंदनबाड़ी: एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की 2 टीमें
पिस्सू टाप: एसडीआरएफ की एक टीम
जोजीबल: एसडीआरएफ एक टीम
शेषनाग: एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जेकेएपी की 3 टीमें
वाबवल: जेकेएपी की एक टीम
महागणेश टॉप मध्य: जेकेएपी की एक टीम
महागणेश टॉप: एसडीआरएफ की एक टीम
पोशपथरी: एनडीआरएफ, जेकेएपी की दो टीमें
केलनर: जेकेएपी की एक टीम
दारद कोट: जेकेएपी की एक टीम
पंजतरणी: एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की दो टीमें
बालटाल: एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जेकेएपी की 3 टीमें
दोमेल: सीआरपीएफ, जेकेएपी की 2 टीमें
रेलपथरी: एसडीआरएफ, जेकेएपी की 2 टीमें
बरारी मार्ग: एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जेकेएपी की तीन टीमें
बरारी मार्ग से लोवर संगम: जेकेएपी की एक टीम
संगम टॉप: एसडीआरएफ, जेकेएपी की 2 टीमें
पवित्र गुफा से कुछ दूरी पर: जेकेएपी की एक टीम
पवित्र गुफा: एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की 2 टीमें
आधुनिक उपकरण भी दिए
जानकारी के अनुसार पर्वतारोहण दल को अधिक लंबाई वाले मजबूत रस्से, हाथों में पहनने वाले दस्ताने, जूते, ऑक्सीजन सिलिंडर जैसे उपकरण दिए गए हैं, ताकि आपदा के वक्त यह तत्काल कार्रवाई करें और अधिक से अधिक गहराई तक जाकर भी बचाव कार्य कर सकें।
विज्ञापन

कोट
पुलिस को सहयोग के लिए सिविल डिफेंस एसडीआरएफ होमगार्ड के 8 डीएसपी रैंक के अफसर और 50 जवान दिए गए हैं। इसके अलावा लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक 22 कैंप बनाए गए हैं, यहां हमारे लोग रुकने वाले यात्रियों की मदद करेंगे। दोनों रूट पर पर्वतारोहण बचाव दल की 20 टीमें तैनात की गई हैं। जो किसी भी तरह की आपदा से बचाव के लिए काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एच के लोहिया, कमांडेंट जनरल, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, होमगार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed