{"_id":"627ebfcd2b7e707e0855a9d0","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2597670171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बटोत में छह साल बाद सबसे गर्म दिन बीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बटोत में छह साल बाद सबसे गर्म दिन बीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। चढ़ता पारा हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। भद्रवाह के बाद शुक्रवार को अमूमन ठंडा रहने वाले बटोत में अधिकतम तापमान 32.0 (सामान्य से 6.8 डिग्री ऊपर) डिग्री के साथ छह साल बाद सबसे गर्म दिन बीता। इससे पहले 20 मई 2016 को अधिकतम 32.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। उधर, लू के थपेड़ो से मंदिरों का शहर जम्मू झुलस रहा है। आसमान से बरस रही आग से जनजीवन प्रभावित है। संभाग के अन्य कई जिलों में भी यही हालत है। कश्मीर में भी पारे में उछाल आया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 17 मई तक जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत तपिश के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। दोपहर को हर किसी के पसीने छूट रहे थे। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। जम्मू में पिछले दो दिन से लगातार चालीस डिग्री के ऊपर तापमान चल रहा है। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 41.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 37.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडे रहने वाले भद्रवाह में भी दिन का तापमान 32.8, बनिहाल में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 30.0, पहलगाम में 25.2 और गुलमर्ग में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।