{"_id":"627ebfccc44a96234f1be5a3","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu259766970","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक दो लाख ने पंजीकरण करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक दो लाख ने पंजीकरण करवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज की गई हैं। अग्रिम यात्री पंजीकरण की तरफ शिव भक्तों का रुझान बढ़ा है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार अब तक करीब दो लाख यात्री अग्रिम पंजीकरण करवा चुके हैं। जिला स्तर पर यात्रा की तैयारियों को बढ़ावा दिया गया है। यात्रा ट्रैक पर बर्फ हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यात्रा के बेस कैंप बालटाल और पहलगाम में सिविल कार्यों में तेजी लाई गई है।
देशभर की विभिन्न शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इस साल रिकार्ड 6 से 8 लाख यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए जम्मू, रामबन और श्रीनगर में पड़ाव स्थलों का विस्तार किया जा रहा है। हाल ही में श्रीनगर के पंथा चौक पर यात्री निवास के लिए भूमि पूजन किया गया है। वहीं, चंद्रकोट में यात्री निवास का काम लगभग पूरा हो चुका है। जिसमें आपात स्थिति में एक साथ सैकड़ों यात्रियों को चंद्रकोट, रामबन में ठहराने की व्यवस्था होगी। यात्रा से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से निविदाएं की जा रही हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में भी यात्रा की तैयारियां शुरू की जा रही हैं। यहां मुख्य पड़ाव स्थल पर एकसाथ सैकड़ों यात्रियों को ठहराया जाता है। इस बार दैनिक आधार पर जम्मू में करीब तीन हजार यात्रियों को आनस्पाट पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है।