फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

खालिद मजीद बने जम्मू कश्मीर के पंचायती राज निदेशक

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रशासन के हित में सरकार ने वीरवार को जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला किया। स्कूली शिक्षा विभाग में विशेष सचिव खालिद मजीद का तबादला कर उन्हे जम्मू कश्मीर का पंचायती राज निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग का विशेष सचिव का प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन

उधमपुर की अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कांता देवी का तबादला कर उन्हें स्कूली शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। कठुआ के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त पुनीत शर्मा का तबादला कर उन्हे शहरी स्थानीय निकाय जम्मू का निदेशक, जल शक्ति विभाग के विशेष सचिव हैरिस अहमद हांडू को श्रीनगर विकास प्राधिकरण का वाइस चेयरमैन, सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे मोहम्मद अशरफ हकाक को आईसीडीएस परियोजना बांदीपोरा का कार्यक्रम अधिकारी, सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सईद सज्जाद कादरी को गांदरबल के आईसीडीएस परियोजना का कार्यक्रम अधिकारी, ग्रामीण विकास निदेशालय जम्मू में संयुक्त निदेशक प्रशासन मोहम्मद अनवर बांडे को आईसीडीएस प्रोजेक्ट रियासी का कार्यक्रम अधिकारी, सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे इरशाद अहमद को बडगाम जिले का आईसीडीएस परियोजना का कार्यक्रम अधिकारी,
विज्ञापन

आइसीडीएस परियोजना रियासी की कार्यक्रम अधिकारी रेणु कुमारी को आईसीडीएस परियोजना जम्मू का कार्यक्रम अधिकारी, सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे निसार अहमद मलिक को आईसीडीएस परियोजना शोपियां का कार्यक्रम अधिकारी व सुशील कुमार खजूरिया को उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed