फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कश्मीर से पंजाब जाने वाली नशे की खेप लेने वाला काबू

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कश्मीर से पंजाब जाने वाले नशे की खेप को लेने वाला एक शातिर नशा तस्कर दबोच लिया गया है। यह मुख्य तस्कर है, जो पंजाब और जम्मू कश्मीर के बीच नशे की तस्करी करता है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने नवांशहर (पंजाब) के बलाचौर, काठगढ़ इलाकों में वीरवार को दबिश दी और कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुख्ता सूचना के आधार पर इसे पकड़ा गया है। इसके लिए एएनटीएफ की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसका नेतृत्व डीएसपी अरुण जमवाल और एसएसपी एएनटीएफ ने किया।
विज्ञापन

टीम ने बलचौर में सिलसिलेवार दबिश दी और बचितर सिंह निवासी ग्राम जंडी काठगढ़, नवांशहर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दक्षिण कश्मीर के नशा तस्करों के खातों में पैसा जमा करता था। यह नशा तस्कर कश्मीर से पंजाब जाने वाले ट्रकों में नशे की खेप को छुपाकर भेज देता था। इसके बदले में आरोपी बैक खाते में पैसा ट्रांसफर कर देता था। बचित्तर सिंह ड्रग्स इकट्ठा करता था और इसे पंजाब के अलग अलग हिस्सों में बेच देता था। इसके एवज में मोटी रकम लेता था। इस प्रमुख कुख्यात ड्रग डीलर की गिरफ्तारी से एएनटीएफ को घाटी से पंजाब तक नारकोटिक्स और साइकोट्रोपिक दवाओं के फॉरवर्ड चेन नेटवर्क को तोड़ने में सफलता मिली है। एसएसपी एएनटीएफ विनय शर्मा का कहना है कि इस ड्रग रैकेट की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed