फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीर के पीआरआई को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सौंपे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को राजभवन में जम्मू-कश्मीर के पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) के सदस्यों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उन्हें जम्मू-कश्मीर में जमीनी लोकतंत्र के महत्वपूर्ण सदस्यों के रूप में अपना काम जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पीआरआई सदस्यों ने विभिन्न श्रेणियों के तहत राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2022 प्राप्त किए। सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, ग्राम सभाओं को शामिल करके सामाजिक-आर्थिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, जीडीपी में विकास के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार और बाल-सुलभ प्रथाओं को अपनाने के लिए बाल-अनुकूल ग्राम पंचायत पुरस्कार शामिल हैं। बारामुला की डीडीसी अध्यक्ष सफीना बेग, बारामुला बीडीसी अध्यक्ष मीर इकबाल, राजोरी की सरपंच अंजू शर्मा व कु पवाड़ा की सरपंच परवीना बेगम को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, डोडा के सरपंच रोमल सिंह को ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार, बारामुला के सरपंच खजीर मोहम्मद मीर को बाल सुलभ ग्राम पंचायत पुरस्कार और कुपवाड़ा की सरपंच जैनब जान को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार दिया गया। ग्रामीण विकास विभाग की प्रशासनिक सचिव मनदीप कौर और पंचायती राज विभाग के निदेशक मोहम्मद मुमताज अली उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed