फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

मौसम साफ रहने से पारा चढ़ा, जम्मू में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। मौसम के लगातार साफ रहने के कारण जम्मू के कुछ हिस्सों में आगामी 2 अप्रैल तक गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। लंबे समय से जम्मू में बारिश न होने के कारण तपिश में उछाल आया है। पिछले कई दिनों से जम्मू में दिन का तापमान 35 या इससे अधिक डिग्री ऊपर चल रहा है। अप्रैल में रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की आशंका है। कश्मीर में भी तपिश बढ़ी है। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पैदल चलने पर पसीने छूट रहे हैं। गर्मी का बाजार पर भी असर दिख रहा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए अब शाम को घरों से बाहर निकल रहे हैं। जम्मू में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 35.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री चढ़कर 33.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 28.6, बटोत में 28.4, भद्रवाह में सामान्य से 9.7 डिग्री चढ़कर 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य कई जिलों में पारा तीस के करीब पहुंच गया है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 10.0 डिग्री चढ़कर 27.6, पहलगाम में सामान्य से 9.7 डिग्री चढ़कर 24.1 और गुलमर्ग में सामान्य से 10.9 डिग्री चढ़कर 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.4 और कारगिल में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed