फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा में 97 हजार से ज्यादा उम्मीदवार बैठे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पुलिस महकमे में सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 97 फीसदी ने परीक्षा में हिस्सा लिया। पहली बार ओएमआर शीट पर आधारित परीक्षा लगभग पूरे प्रदेश में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। हालांकि अनंतनाग जिले में एक मामला जरूर सामने आया, जहां एक उम्मीदवार के पास मोबाइल फोन मिला। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। बता दें कि इससे पहले सब इंस्पेक्टरों की भर्ती पुलिस महकमा करता आया है। पहली बार जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) से भर्ती कराई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुल 1200 पदों के लिए कुल 113861 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 97793 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। इसके लिए प्रदेश के 16 जिलों में 322 केंद्र बनाए गए। सबसे अधिक जम्मू जिले में 65 केंद्र बनाए गए, जबकि किश्तवाड़ में सबसे कम 6 केंद्र बने। जेकेएसएसबी के चेयरमैन ने कहा कि परीक्षा संबंधित जिला प्रशासन, जम्मू-कश्मीर पुलिस और शिक्षा, परिवहन आदि अन्य संबंधित विभागों के सक्रिय सहयोग और समर्थन से आयोजित की गई। निजी स्कूलों और कॉलेजों ने भी उपरोक्त परीक्षा के संचालन में पूर्ण सहयोग दिया। पहली बार गृह विभाग ने जेकेएसएसबी को भर्ती का जिम्मा दिया। वह इस जिम्मेदारी को निभाने में सफल हुए हैं। जिलों के उपायुक्तों और उनकी टीमों ने इस अभ्यास के सुचारू और पारदर्शी संचालन में पूर्ण सहयोग दिया। सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा परीक्षा प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता को और बढ़ाने के लिए सभी स्थानों को लाइव सीसीटीवी निगरानी की सुविधा से जोड़ा गया था। बायो-मीट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए 322 मजिस्ट्रेट, 322 केंद्र ऑब्जर्वर, 322 केंद्र पर्यवेक्षक, 4800 निरीक्षक मौजूद रहे। केंद्रों के बाहर धारा 144 भी लागू रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में मोबाइल के साथ पकड़ा उम्मीदवार
जानकारी के अनुसार अनंतनाग के महिला डिग्री कॉलेज में एक उम्मीदवार परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता पकड़ा गया। जिसे 2013 परीक्षा नियमों के तहत परीक्षा में हिस्सा नहीं लेने दिया गया। आरोपी उम्मीदवार अगले तीन साल तक किसी भी परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकेगा।

परीक्षार्थी खुश- बोले-सिलेबस से ही आया ज्यादातर पेपर
9 सवाल प्रदेश के पुनर्गठन से संबंधित थे
जम्मू। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार परीक्षा देने के बाद काफी संतुष्ट नजर आए। उम्मीदवारों का कहना था कि उन्हें खुशी है कि दिए गए सिलेबस में ही पेपर आया। परीक्षा देकर निकले अनिकेत ने बताया कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार सब इंस्पेक्टरों की भर्ती हुई। ऐसे में 7 से 9 सवाल पुनर्गठन से संबंधित थे। वहीं संदीप का कहना है कि पेपर आसान था। यदि दो से तीन महीने पढ़ा हो तो परीक्षा आसानी से पास की जा सकती है। विंकल का कहना है कि लंबे समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। बचपन से ही खाकी पहनने का शोक है। खासकर पुलिस अफसर बनने के लिए वह लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं। अब जाकर सपना साकार होने का वक्त आया है। पेपर अच्छा हुआ है। उम्मीद है कि मेरिट में नाम जरूर आएगा। वहीं परीक्षा में हिस्सा लेने वालों में काफी जोश दिखा। परीक्षा केंद्रों से बाहर आए उम्मीदवार काफी खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed