फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

पैंथर्स पार्टी में कलह, भीम सिंह ने हर्ष देव सिंह पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पैंथर्स पार्टी के संस्थापक और एडवोकेट प्रो. भीम सिंह ने पार्टी के चेयरमैन और पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह और उनके समर्थक गगन प्रताप सिंह के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसएसपी जम्मू के पास शिकायत भी दर्ज करवाई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में प्रो. भीम सिंह ने आरोप लगाया कि 21 मार्च को हर्ष देव सिंह ने फोन कर उन्हें धमकाया। इससे पहले भी कई बार उन्हें धमकी भरी कॉल की गई हैं। उन्होंने आरोप के संबंध में कुछ रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी हैं। शिकायत में कहा कि हर्ष देव और उनके समर्थकों के इस व्यवहार से वह और पार्टी महासचिव अनिता ठाकुर न सिर्फ मानिसक रूप से प्रताड़ित हुए हैं, बल्कि उन्हें जान का खतरा भी है। शिकायत में पुलिस से कानून के तहत उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव का पार्टी चेयरमैन प्रो. भीम सिंह के सामने रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में हर्ष देव सिंह प्रो. सिंह से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि पार्टी को बचाओ, हमने बड़ी कुर्बानियां देकर इस पार्टी को बनाया है। आपने एक औरत के कहने पर सभी को सूली पर लटका दिया है। आप पार्टी के लोगों को भाजपा व अपनी पार्टी में भेज रहे हैं। मेरे पिता और मैंने आपकी सेवा की और आप इस पार्टी को बेचने में लगे हैं। आप भाजपा के कार्यालय से पैसा ले रहे हैं। आप हम लोगों को बेचकर पैसा ले रहे हैं। आपके इस व्यवहार के कारण पार्टी की छवि खराब हो रही है। आप पार्टी के लोगों के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। मेरे पिता ने आपके और पार्टी के लिए अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed