फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अमरनाथ श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन, आठ सदस्य शामिल

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियों के बीच श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। बोर्ड के चेयरमैन एवं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मंजूरी के बाद बोर्ड में आठ सदस्य शामिल किए गए हैं। इसमें बोर्ड में पहले से शामिल स्वामी अवदेशानंद गिरि जी महाराज, डीसी रैना और प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री को फिर सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होगा। पुनर्गठन के बाद यात्रा की तिथियों को लेकर जल्द बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी। अब यात्रा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अप्रैल में अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

बोर्ड सदस्यों में पूर्व के तीन सदस्यों के अलावा कैलाश मेहरा साधु, केएन राय, केएन श्रीवास्तव, पीतांबर लाल गुप्ता, डॉ. शैलेश रैना शामिल हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड का गठन जम्मू-कश्मीर विधानमंडल 2000 अधिनियम के तहत किया जाता है। इसमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी दी जाती है। राज्यपाल या उपराज्यपाल बोर्ड के चेयरमैन होते हैं। अधिनियम की धारा 16 के तहत बोर्ड को यात्रा और यात्रा प्रबंधन संबंधी अहम जिम्मेदारियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed